
चार्टर्ड अकाउंटेंट · पूर्व विधायक, 308 कप्तानगंज (बस्ती), उत्तर प्रदेश
विजय दल - चुनाव प्रबंधन तंत्र पहले मैंने अपनी ही विधानसभा, 308 कप्तानगंज, के लिए बनाया और वहीं रोज़ के काम में चलाकर परखा। मतदाता सूची, बूथ, गाँव, संगठन और संपर्क, सब एक जगह और सब आँकड़ों के साथ।
जब यह ढाँचा वहाँ चल निकला, तो लगा कि यही औज़ार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर की किसी भी विधानसभा के उम्मीदवार के काम आ सकता है, चाहे उसकी पार्टी कोई भी हो या वह निर्दलीय हो। इसीलिए अब हर विधानसभा को अपना अलग ऐप, अपना अलग डेटा और अपना अलग लॉगिन मिलता है।
एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की आदत है कि हर आँकड़ा जाँचकर रखा जाए और हर वादा सोच-समझकर किया जाए। वही सोच इस ऐप में भी है।
मैंने इसे सबसे पहले अपने चुनाव के लिए बनाया, यह जानने के लिए कि मेरी विधानसभा में कौन-सा मतदाता हमारे साथ है, कौन दूर जा रहा है और कौन नज़दीक आ रहा है। मेरा अनुभव है कि हर गली में हाथ जोड़कर घूमने से वोट नहीं बढ़ते। समय वहाँ लगाना चाहिए जहाँ हमारे मतदाता हैं, और काम भी वहीं कराना चाहिए। यही सोच अब हर दल और हर निर्दलीय उम्मीदवार के लिए है। नतीजा मेहनत पर निर्भर करता है, पर यह ऐप उस मेहनत को सही जगह लगाने का एक बड़ा मंच देता है।
डेमो, पैकेज या अपनी विधानसभा के बारे में कुछ भी पूछना हो।