क्या शामिल है और क्या नहीं
आख़िरी अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
पैकेज लेने से पहले यह पेज ज़रूर देख लें। इसमें साफ़ लिखा है कि हम क्या अपलोड करेंगे और आपकी टीम को क्या ख़ुद करना है।
पैकेज-वार तालिका
| काम / डेटा | बैटलफ़ील्ड | वॉर रूम | विक्ट्री | कौन करेगा |
|---|---|---|---|---|
| मतदाता सूची अपलोड | शामिल | शामिल | शामिल | हम, 15 दिन में |
| बूथ सूची अपलोड | शामिल | शामिल | शामिल | हम, 15 दिन में |
| 2017, 2022, 2024 के नतीजे अपलोड | शामिल | शामिल | शामिल | हम, जितना आधिकारिक रूप से उपलब्ध। जहाँ बूथ बदले हैं वहाँ पुराना बूथ-नंबर कच्चे रूप में अलग दिखेगा। |
| पैकेज के सारे मॉड्यूल चालू करना | 15 दिन में, चाहे कोई भी पैकेज हो | हम | ||
| स्टाफ़ के खाते, संदेश-टेम्पलेट | शामिल | शामिल | शामिल | आपकी टीम ऐप से बनाए |
| संगठन, समिति, बूथ अध्यक्ष, प्रचार आदि के औज़ार | नहीं | शामिल | शामिल | औज़ार हम देते हैं |
| जनता ऑफिस: निवेदन-शिकायत, पैरवी, राहत कोष आवेदन, हर निवेदन का हाल | — | — | शामिल | औज़ार हम देते हैं; निवेदन निपटाना आपकी टीम का काम |
| मतदाता सहायता केंद्र: फॉर्म 6/7/8 की सहायता, BLO व BLO-2 की सूची, निर्देश और कार्रवाई की निगरानी | — | — | शामिल | औज़ार हम देते हैं; फॉर्म भरवाना आपकी टीम का। फॉर्म स्वीकार करना निर्वाचन कार्यालय का काम है |
| उन औज़ारों में भरी जाने वाली जानकारी | — | आपकी टीम भरे | आपकी टीम भरे | आप |
| लाभार्थी / कल्याण-योजना का डेटा (आशा, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला आदि) | — | आप ख़ुद जुटाकर ऐप में अपलोड करें | आप ख़ुद जुटाकर ऐप में अपलोड करें | आप, या हमारी वैकल्पिक सशुल्क डेटा-सेवा |
| जाति का पक्का सत्यापन (बूथ-वार: सत्यापक की नियुक्ति से पेंडिंग-जाँच तक) | — | — | औज़ार शामिल | औज़ार हम देते हैं; सत्यापन आपकी टीम करती है। हमारे नाम-आधारित आँकड़े सिर्फ़ संकेत हैं, पक्का सत्यापन नहीं। |
| जाति-बहुल मतदाताओं की अलग सूची, और उसी जाति के लाभार्थी को नेता बनाकर उसके 10-15 मतदाताओं के संपर्क का निवेदन | — | — | शामिल | औज़ार हम देते हैं; लाभार्थी का डेटा बैटलफ़ील्ड में रहता है, नेता बनाने का काम आपकी टीम का |
| बूथ-वार खिसकते और आते वोट की पहचान और वहीं ज़िम्मेदार नेता की तैनाती (यह आपकी बताई पार्टी के हिसाब से चलता है। भाजपा, सपा, बसपा के लिए पारंपरिक जातीय गुट तैयार हैं; कांग्रेस, आप या निर्दलीय के लिए आप ख़ुद चुनते हैं कि किन जाति-समूहों का वोट आपका है) | — | — | शामिल | औज़ार हम देते हैं; सत्यापन और तैनाती आपकी टीम |
| समाज-वार नेता की नियुक्ति, नेता को उसके मतदाताओं की WhatsApp सूची और संपर्क का लॉग | — | — | शामिल | औज़ार हम देते हैं; नेताओं को जोड़ना आपकी टीम का काम |
| नेतृत्व सहायक — डिजिटल सारथी (AI): बोलकर पूछें, बूथ की स्थिति और काम की योजना पाएँ | दिखता है, चालू नहीं | शामिल | शामिल | हम |
| एक्शन प्लान: जीत की कार्य-योजना, हर काम का ज़िम्मेदार और समय-सीमा | — | — | शामिल | औज़ार हम देते हैं; काम बाँटना आपकी टीम का |
| डेटा गुणवत्ता: डुप्लिकेट और टूटे नामों की सफ़ाई | — | — | शामिल | औज़ार हम देते हैं |
| ऐप से भेजे SMS, WhatsApp, कॉल का ख़र्च | सेवा-प्रदाता का शुल्क, ऐप की कीमत में शामिल नहीं | आप | ||
वैकल्पिक सशुल्क डेटा-सेवा
अगर आप लाभार्थी डेटा ख़ुद नहीं जुटाना चाहते, तो हमारी टीम इन श्रेणियों का डेटा जुटाकर आपके ऐप में अपलोड कर सकती है। इसका शुल्क पैकेज से अलग है और PI में अलग पंक्ति में दिखता है।
- आशा कार्यकर्ती
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व केंद्र
- किसान सम्मान निधि लाभार्थी
- उज्ज्वला, आवास, मुफ़्त राशन
- दिव्यांग और विधवा पेंशन
- समूह सखी, कृषि सखी, स्वयं सहायता समूह, पंचायत संपर्क
- संगठन का डेटा (मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ समिति)
डेटा सिर्फ़ सार्वजनिक या आधिकारिक स्रोतों से, या आपकी दी सूची से लिया जाता है। मोबाइल नंबर तभी जोड़े जाते हैं जब वे वैध रूप से उपलब्ध हों। अपलोड के बाद आप जाँच सकते हैं, और एक सुधार-दौर मुफ़्त है।
समय: यह सेवा ऐप चालू होने के बाद शुरू होती है, जब आप बताते हैं कि किन श्रेणियों का डेटा चाहिए। कम से कम 20 दिन लगते हैं, और हर श्रेणी का शुल्क अलग है।
कुछ और ज़रूरी बातें
- अपलोड-सहायता: आप कोई फ़ाइल ख़ुद अपलोड न कर पाएँ तो ऐप के "डेटा अपलोड" पेज से हमें भेज दें, हम अपलोड कर देंगे। अर्ली-बर्ड की अवधि में (30/11/26 तक भेजे अनुरोध पर) यह मुफ़्त है। यह सिर्फ़ आपकी दी फ़ाइल अपलोड करने की सेवा है, डेटा जुटाना नहीं।
- काम कब शुरू होता है: पूरा भुगतान आने के बाद। कोई एडवांस नहीं।
- लॉगिन और डोमेन: बिना अलग डोमेन के आपको vijaydal.com पर अपना admin लॉगिन मिलता है और आप ऐप के "यूज़र प्रबंधन" से अपनी टीम को लॉगिन देते हैं। अपना अलग डोमेन (.in या .com, जो उपलब्ध हो) वैकल्पिक है और उसका अलग शुल्क है। अर्ली-बर्ड की अवधि में (30/11/26 तक की बुकिंग पर) यह शुल्क माफ़ है।
- एक विधानसभा के कई ग्राहक: हो सकते हैं। आपका डेटा, डोमेन और लॉगिन अलग रहते हैं, पर यह एक्सक्लूसिव सेवा नहीं है।
- "जल्द आ रहा है" वाली सुविधाएँ: जो सुविधा अभी बनी नहीं, वह आपके पैकेज में शामिल नहीं मानी जाती।
- विश्लेषण और AI: निर्णय में मदद हैं, नतीजे की गारंटी नहीं।
और सवाल हों तो सवाल-जवाब (FAQ) देखें या संपर्क करें।